ePaper

चिकित्सा शिविर में 215 पशुओं का हुआ उपचार

Updated at : 10 Oct 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 215 पशुओं का हुआ उपचार

पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 80वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पहाड़कट्टा पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 80वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन किशनगंज प्रखंड के नयाबस्ती व बालूबाड़ी हालामाला में किया गया. कार्यक्रम की आयोजिका डॉ मंजरी पांडे, सहायक प्राध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देशन पर किया गया. जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की. साथ ही आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 40 पशुपालकों के 215 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या, गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया. इस दौरान बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन