15 लीटर शराब व स्कूटी जब्त, तस्कर गिरफ्तार

15 लीटर शराब व स्कूटी जब्त, तस्कर गिरफ्तार
बहादुरगंज. गुप्त सूचना पर बहादुरगंज पुलिस ने शनिवार की शाम गुंजरमारी कब्रिस्तान के समीप 15.12 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. पुलिस ने कटहलबाड़ी- बहादुरगंज पथ पर तस्करी में संलिप्त बिना नंबर की स्कूटी का पीछा किया एवं हाइवे पार करने के साथ ही कब्रिस्तान के समीप इस अवैध शराब सहित वाहन तस्कर चीका बाड़ी निवासी कैलाश कुमार पिता अजय कुमार को धर दबोचा. पुलिस ने स्कूटी को भी जब्त की है. पुलिस सब इंस्पेक्टर राम लखन चौधरी ने बताया कि तस्कर मौके का फायदा उठाकर किसी तरह भाग निकलने की फिराक में था. परंतु पुलिस टीम ने ढोलमनी नदी पुल से पीछा करते हुए उसे कब्रिस्तान के पास पकड़ गया. बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर कैलाश कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










