राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 141 वादों का निष्पादन

Updated at : 14 Mar 2026 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 141 वादों का निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया 141 वादों का निष्पादन

विज्ञापन

141 मामलों में समाधान, बैंक ऋण व टेलीफोन बिल के मामलों में करोड़ों रुपये का निबटारा

किशनगंज. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशांत कुमार ने किया. उन्होंने पीठ के सदस्यों व अन्य पदाधिकारियों से अपील की कि पक्षकारों के हित को ध्यान में रखते हुए मामलों का निपटारा उदारता पूर्वक व नियमानुसार किया जाए. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ओम शंकर ने पक्षकारों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने वादों का निष्पादन शांति पूर्वक करें. राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच पीठों का गठन किया गया, जिनमें न्यायिक सदस्य पीठासीन पदाधिकारी सह अनन्य विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम नीरज किशोर सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुरभित साहाय, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी इंजमामुल हक, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रंधीर कुमार व न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी रामिजुर रहमान सम्मिलित थे. इन पीठों में गैर-न्यायिक सदस्य के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता मधुकर प्रसाद गुप्ता, पंकज कुमार, सूरज बर्मन, राज कुमार साह और अब्दुल बसीर की नियुक्ति की गयी थी. लोक अदालत में कुल 141 मामले निपटाए गए, जिनमें 65 अपराधिक मामलें, 75 विद्युत विभाग से संबंधित मामले व 1 वैवाहिक विवाद शामिल था. बैंक ऋण के कुल 429 मामलों में समझौता कर 2 करोड़ 31 लाख 53 हजार 369 रुपये का निपटारा हुआ. वहीं, टेलीफोन बिल के 17 मामलों में कुल 27,797 रुपये व श्रम विभाग के एक मामले का निष्पादन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पक्षकारों ने सक्रिय भागीदारी निभायी. पक्षकारों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए जगह-जगह सहायता केंद्र स्थापित किए गए व प्रत्येक पीठ में एक-एक अधिकार मित्र तैनात किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों के साथ-साथ व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने भी काफी सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन