प्रेम प्रसंग में युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या

किशनगंज : बिहार के किशनगंज में कोचाधामन प्रखंड के कर्बला काशीबाड़ी-अलता सड़क पर बूढ़ीमारी गांव के पास शनिवार की सुबह काशीबाड़ी गांव के मोजिबुरह्मान के छोटे पुत्र मेहर रहमानी (23) की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आसपास के गांव के लोगों का भीड़ मौके पर पहुंच गयी. सूचना पर […]
किशनगंज : बिहार के किशनगंज में कोचाधामन प्रखंड के कर्बला काशीबाड़ी-अलता सड़क पर बूढ़ीमारी गांव के पास शनिवार की सुबह काशीबाड़ी गांव के मोजिबुरह्मान के छोटे पुत्र मेहर रहमानी (23) की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आसपास के गांव के लोगों का भीड़ मौके पर पहुंच गयी. सूचना पर एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, पुलिस निरीक्षक मो इरशाद आलम, थानाध्यक्ष मेराज हुसैन दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. मेहर का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतक के परिजनों ने भी पुलिस के समक्ष कहा है कि युवती के दो भाइयों ने मेहर की हत्या की है. मेहर सुबह घर से अलता हाट जा रहा था कि तभी काशीबाड़ी मोड़ पर युवती के भाईयों ने उसे धारदार हथियार से गोदकर कर मौत के घाट उतार दिया. पूर्व में भी मेहर युवती को लेकर घर से भाग गया था फिर सामाजिक स्तर पर पंचायती हुई थी और परिजन युवती को साथ ले गये थे.
दोनों का फोन से संपर्क था. मेहर अपनी प्रेमिका के घर का चक्कर लगाता रहता था जो परिजनों को पसंद नहीं था. हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक दिया. एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी. इसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया. एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार ने मौके पर बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है दोषी बखशे नहीं जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




