चुनाव को ले सट्टा बाजार गर्म

Updated at : 22 Apr 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को ले सट्टा बाजार गर्म

ठाकुरगंज : 18 अप्रैल को मतदान के बाद से ही चौक चौराहों पर लोग हार-जीत के कयास लगाते नजर आ रहे है. मैदान में ताल ठोक रहे दलों के नेताओं ने भी पोलिंग बूथवार मतदान का आंकड़ा निकालकर वोटों की आंकलन कर अपनी स्थिति जानने का प्रयास कर रहे है. इधर इलाके के लोग फिलहाल […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : 18 अप्रैल को मतदान के बाद से ही चौक चौराहों पर लोग हार-जीत के कयास लगाते नजर आ रहे है. मैदान में ताल ठोक रहे दलों के नेताओं ने भी पोलिंग बूथवार मतदान का आंकड़ा निकालकर वोटों की आंकलन कर अपनी स्थिति जानने का प्रयास कर रहे है.

इधर इलाके के लोग फिलहाल अटकलों पर ही निर्भर है, तीनों प्रमुख उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर होने के कारण परिणाम को लेकर काफी उत्साहित है.
हार-जीत के कयासों का दौर गुरुवार शाम 6 बजे के बाद से ही शुरू हो गया था. देर रात मतदान के फाईनल आंकड़े मिलने के बाद हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से दोनों प्रत्याशियों को मिलने वाले वोटों की गिनती करने लगे और अपने-अपने स्तर से जीत-हार के दावे करना शुरू कर दिया है.
शुक्रवार को भी पूरे दिन यही दौर चला. परिणाम को लेकर पार्टी नेताओं ने भी पोलिंग बूथ वार डाले मतदान की जानकारी लेकर पोलिंग बूथ स्तर पर बैठे कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया. इसके बाद मतदान की गिनती लगाते हुए तीनों ही पार्टी ने अपनी-अपनी जीत मान ली है. तीनों ही अपनी-अपनी जीत मानकर फिलहाल खुश है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन