बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा का बड़ा आरोप, कहा- समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है भाजपा

Updated:
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा का बड़ा आरोप, कहा- समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है भाजपा

किशनगंज: फिल्म अभिनेत्री तथा कांग्रेस नेता नगमा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है. बिहार के किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी जावेद आजाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जात-पात की राजनीति करने का आरोप […]

विज्ञापन

किशनगंज: फिल्म अभिनेत्री तथा कांग्रेस नेता नगमा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है. बिहार के किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी जावेद आजाद के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर जात-पात की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा समाज को बांटकर राजनीति करना चाहती है.

नगमा ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने देश की जनता को झूठे वादे कर ठगने का काम किया है. अब देश की जनता किसी के झांसे में नहीं आने वाली है. नगमा ने लोकसभा चुनाव बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि देश के लोगों ने गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें…भड़काऊ भाषण देकर फंस गयेनवजोत सिंह सिद्धू, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन