मोदी को रोकने के लिए जो पार्टी आगे आयेगा, मैं समर्थन करूंगा : ओवैसी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

टेढ़ागाछ. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का अहम चुनाव है, यह चुनाव इस बात को तय करेगा कि आगामी प्रधानमंत्री कौन बनेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 16 […]
विज्ञापन
टेढ़ागाछ. प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का अहम चुनाव है, यह चुनाव इस बात को तय करेगा कि आगामी प्रधानमंत्री कौन बनेगा. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में 16 सीटें टीआरएस, 1 एमआईएम,आंध्रप्रदेश में 20 सीटें जगन मोहन रेड्डी की पार्टी और महाराष्ट्र से प्रकाश अंबेडकर के साथ किशनगंज से अख्तरुल ईमान जीत हासिल करती है तो यह 40 सांसद मोदी को दोबारा पीएम नहीं बनने देंगे या जो बीजेपी को रोकने के लिए आगे आयेगा, मैं उनका समर्थन करूंगा.
नीतीश और मोदी की जोड़ी लैला-मजनू की जोड़ी है, उन्होंने अपने पार्टी के प्रत्याशी अख्तरुल ईमान के पक्ष में वोट करने की अपील की. मौके पर एमआईएम प्रतियाशी अख्तरुल ईमान, अमित पासवान, इजहार आसफी सहितसैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










