आज व कल बूंदा-बांदी के आसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज समेत आसपास के इलाके में आज और कल तेज हवा के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं. इन दो दिनों बादल छाये रहेंगे और पछुआ हवा बहने का अनुमान है. मौसम में आये इस बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा के रुख में […]
विज्ञापन
किशनगंज : किशनगंज समेत आसपास के इलाके में आज और कल तेज हवा के साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार हैं. इन दो दिनों बादल छाये रहेंगे और पछुआ हवा बहने का अनुमान है. मौसम में आये इस बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवा के रुख में आये बदलाव का असर भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, अररिया व किशनगंज समेत उत्तरी बिहार के इलाके में भी पड़ेगा. इन इलाकों में हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. गुरुवार से मौसम साफ रहेगा. लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा. इस दौरान उत्तरी-पूर्वी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
सोमवार को भागलपुर के अधिकतम पारे में 2.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी और यह 33.2 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा. जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










