अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे

Updated at : 07 Aug 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह चढ़ा किशनगंज पुलिस के हत्थे

किशनगंज : किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 बाइक बरामद की है. एसपी कुमार आशीष ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की […]

विज्ञापन

किशनगंज : किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की 9 बाइक बरामद की है. एसपी कुमार आशीष ने सोमवार को खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए किशनगंज, कोचाधामन और बहादुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की देर शाम क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चोरी के 9 बाइक सहित 9 चोरों को धर दबोचा.

एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की गिरफ्तारी संभव हो सकी है. उन्होंने बताया कि किशनगंज थाना क्षेत्र से 05, पश्चिम बंगाल कानकी से 01, कोचाधामन थाना क्षेत्र से 01, बहादुरगंज थाना क्षेत्र से 10 एवं पांजीपाड़ा नयाबस्ती से 01 चोर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की दबिश से उक्त आरोपितों के घरों से बाइक बरामद की गयी. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने सभी बाइक को बरामद कर लिया.

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मो फिरोज उर्फ बुधवा पिता असीरूद्दीन, मो रोहित पिता मो मंटू साकिन मोइनुद्दीनपुर, थाना व जिला किशनगंज, मो अशरफ पिता मो अफाक साकिन खानका चौक मलेरिया ऑफिस के समीप, थाना व जिला किशनगंज, रज्जाक उर्फ राजा पिता तमीजुद्दीन साकिन अमल झाड़ी, मो नौशाद आलम पिता मो हलीम, साकिन मोतीबाग करबला, मो मनीर पिता मो मोकीम, साकिन काशीपुर, थाना व जिला किशनगंज, सुलेमान पिता स्व महीउद्दीन, साकिन भूतवा कटहलबाड़ी, थाना बहादुरगंज, जिला किशनगंज, शमशाद उर्फ लड्डू पिता मो इसराइल साकिन रंगामनी, थाना कोचाधामन,जिला किशनगंज शामिल है. इस मौके पर टीम का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ डॉ अखिलेश कुमार, किशनगंज सर्किल इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार राय, टाउन थानाध्यक्ष आफताब अहमद, एसआइ एसके तिवारी, नगेंद्र प्रसाद सहित पुलिस के जवान शामिल थे.

गैरेज मालिक निकला सरगाना
धराये बाइक चोर में शहर के मोहीउद्दीनपुर निवासी फिरोज उर्फ बुधवा की निशानदेही पर पश्चिम बंगाल के कानकी के गैरेज मालिक अफाक आलम घर से चोरी की गयी. एक बाइक और गैरेज से दो बाइक बरामद की गयी. गिरफ्तार गैरेज मालिक अफाक ने स्वीकार करते हुए कहा कि चोरी की बाइक को बंगाल में खपाने का काम मैं ही करता था. पूछताछ के दौरान उन्होंने कई लोगों के नामों का खुलासा किया है. बिहार से बाइक चोरी कर बाइक के विभिन्न जिलों में खपायी जाती है.
गिरफ्तार आरोपितों का बाइक चोरी पुराना नाता
पुलिस के हत्थे चढ़े कई बाइक चोरों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पकड़े गये बाइक चोर रज्जाक उर्फ राजा पर सदर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है.
बरामद बाइक में दो अपाची शामिल
किशनगंज थाना कांड संख्या 487/18 के तहत चोरी किये बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया. साथ ही कई और बाइक को पुलिस ने जब्त किया है. जिसमें टीभीएस इंजन नंबर 03के 27 ई 09666,यामाहा डीएल 5एसई 4514,टीभीएस बीआर 37ए 6669,डिस्कबर लाल रंग बीआर 11पी 1148,सहित पल्सर लाल रंग का एक, हीरो होंडा लाल रंग के एक,हीरो होंडा काला रंग के एक,बहादुरगंज थाना क्षेत्र से एक अपाची व कोचाधामन थाना क्षेत्र से अपाची ब्लू रंग का एक बाइक को पुलिस ने बरामद किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन