बर्फीली पछुआ का कहर सितम ढा रही शीतलहर

कोचाधामन : दो दिनों से निकल रही धूप के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया. एक बार पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हुआ, जिसका प्रभाव जिले में साफ दिखा. बर्फीली पछुआ हवा का कहर दिन भर चला. शीतलहर से लोग सिहर उठे. दिन भर कुहासा छाया रहा. कुहासा इतना घना हो […]
कोचाधामन : दो दिनों से निकल रही धूप के बाद मंगलवार को अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया. एक बार पश्चिमी विक्षोभ तेजी से सक्रिय हुआ, जिसका प्रभाव जिले में साफ दिखा. बर्फीली पछुआ हवा का कहर दिन भर चला. शीतलहर से लोग सिहर उठे. दिन भर कुहासा छाया रहा. कुहासा इतना घना हो गया कि शाम होने से पहले ही अंधेरा छा गया. दो दिनों से चटकीली धूप खिल रही थी. इससे दिन में मौसम सुहाना चल रहा था. इससे उम्मीद बंधी थी कि नववर्ष के दिन मौसम सुहाना होगा, लेकिन मंगलवार को यह पूरी तरह बदल गया. सर्द पछुआ हवा से दिन भर कनकनी रही. शीतलहर व कुहासा आलू की फसल के लिए बेहद हानिकारक है. इससे आलू की फसल पर फफूंद रोग होने की आशंका बढ़ गयी है. इससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




