पंकज बने जिला भाजपा के उपाध्यक्ष, अजय िसन्हा जिला महामंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2018 4:04 AM (IST)
विज्ञापन

सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुटें : डॉ दिलीप किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद की उपस्थिति में जिला भाजपा के तीन रिक्त पदों पर क्रमश: पंकज […]
विज्ञापन
सभी भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाने में जुटें : डॉ दिलीप
किशनगंज : भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल एवं जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद की उपस्थिति में जिला भाजपा के तीन रिक्त पदों पर क्रमश: पंकज कुमार साहा को जिला उपाध्यक्ष, अजय सिंन्हा को जिला महामंत्री एवं लखन लाल पंडित को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया. इस अवसर पर भाजपा विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जिला मे भाजपा संगठन काफी मजबूत है. तीनों पदों पर भाजपा के पुराने और कर्मठ कार्यकर्ताओं को मनोनीत किया गया है.
जिससे संगठन और अधिक धारदार और मजबूत बनेगा.उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी मिल जुल कर संगठन की बेहतरी के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा संगठन में इनका योगदान रहा है. समारोह में विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा डा दिलीप कुमार जायसवाल, जिला अध्यक्ष राजेश्वर वैद, जिला महामंत्री पवन सेन ने तीनों पदों पर मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, जिला प्रवक्ता सुबोध माहेश्वरी, जीवन ठाकुर, आलोक साहा, पवन सिंह, सरयु कुमार विस्तारक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




