सड़कों का बिछेगा जाल, दूर होगी परेशानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन

जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन. विधायक ने कहा, एक साथ 242 सड़कों के निर्माण की मिली है स्वीकृति बहादुरगंज : न्याय के साथ विकास को लेकर कृतसंकल्पित है नीतीश सरकार. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना समूचे बिहार में विकास की नयी इबारत लिखेगी. बेहतर होगा सरकार की उपलब्धि को गांव-गांव तक ले जायें. स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में […]
विज्ञापन
जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन. विधायक ने कहा, एक साथ 242 सड़कों के निर्माण की मिली है स्वीकृति
बहादुरगंज : न्याय के साथ विकास को लेकर कृतसंकल्पित है नीतीश सरकार. मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना समूचे बिहार में विकास की नयी इबारत लिखेगी. बेहतर होगा सरकार की उपलब्धि को गांव-गांव तक ले जायें. स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कोचाधामन जद (यू) विधायक मुजाहिद आलम ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कार्यकर्ताओं की हौसला आफजाई की.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जद(यू)अध्यक्ष जियाउर्रहमान व मंच संचालन नगर अध्यक्ष बंटी सिन्हा ने किया. सम्मेलन के दौरान विधायक मुजाहिद आलम ने नीतीश सरकार की उपलब्धि पर फोकस करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य मद में प्रयोग के तौर पर सबसे पहले आपके किशनगंज जिला को मॉडल के रूप में चयन किया गया है, जहां मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत जिला के लिये एक साथ 242 सड़क योजना को स्वीकृति मिली है. टेंडर के बाद कार्य योजनाओं के धरातल पर उतरते ही हर तरफ पक्की सड़कों का जाल दिखेगा.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री -मुख्यमंत्री सड़क योजना के बीच अब ग्राम टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत छोटे से छोटे गांव को भी पक्की सड़क की सुविधाएं मुहैया की जायेगी. मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना के तहत पहले फेज में ही जिले की 26 पंचायतों में नल जल आपूर्ति कार्ययोजना का टेंडर निकल चुका है, जहां योजना पूरा होते ही घर-घर में शुद्ध पेयजल नसीब हो सकेगा. इससे पहले गांव -गांव में सुचारू बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी नीतीश सरकार की उपलब्धि में शुमार है.
मौके पर जद (यू) के जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम व उपाध्यक्ष विजय झा ने भी बारी-बारी से संगठन हित पर अपनी बातें रखी एवं आगामी राजनीतिक चुनौती के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बूथ लेवल एजेंट के गठन में तेजी लाने की अपील की. सम्मेलन में जदयू नेता जुनेद आलम, मुज्जफर आलम, मुखिया नूर इस्लाम, रिंटू सिन्हा, हाजी परवेज आलम, अनिशुर रहमान सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




