मोबाइल के कॉल डिटेल से खुल सकता है मौत का राज

टेढ़ागाछ (किशनगंज) : टेढ़ागाछ प्रखंड के झुनकी मुशहरा पंचायत में मां समेत तीन बच्चों की मौत का रहस्य मोबाइल से खुल सकता है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतका रेखा देवी अपनी मौत से पहले किसी से फोन पर अंतिम बार कुछ कहने की चेष्टा कर रही थी. मृतका के कान से […]
टेढ़ागाछ (किशनगंज) : टेढ़ागाछ प्रखंड के झुनकी मुशहरा पंचायत में मां समेत तीन बच्चों की मौत का रहस्य मोबाइल से खुल सकता है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतका रेखा देवी अपनी मौत से पहले किसी से फोन पर अंतिम बार कुछ कहने की चेष्टा कर रही थी. मृतका के कान से सटा मोबाइल पाया जाना इस संभावना की ओर संकेत करता है कि हो सकता है किसी डिप्रेशन या उत्तेजना के कारण मां ने अपने तीन बच्चों के साथ विषपान कर लिया हो.
बाद में जीवन बचाने की चेतना आने पर अंतिम समय में किसी से बात की होगी. एक दूसरी संभावना यह भी हो सकती है कि किसी के द्वारा दूरभाष पर ऐसी बात कही गयी जिसके कारण मृतका ने बच्चों समेत मौत को गले लगा लिया. इन चारों की मौत पर से पर्दा तभी उठेगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगी और साथ ही मोबाइल को खंगाला जायेगा. हालांकि पुलिस मौत के कारणों के हर पहलू की जांच में जुट गई है. हालांकि मृतिका के शव की कान से सटे मोबाइल का पाया जाना कई सवालों को जन्म देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




