जर्जर सड़कों पर चलना मजबूरी, लोग परेशान

Published at :22 Nov 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
जर्जर सड़कों पर चलना मजबूरी, लोग परेशान

दिघलबैंक : प्रखंड क्षेत्र में ढाई माह पूर्व आई बाढ़ के कारण कई सड़कों के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों की आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है. कई पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों का स्थिति बद से बदतर है. इस स्थिति के चलते लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचना […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : प्रखंड क्षेत्र में ढाई माह पूर्व आई बाढ़ के कारण कई सड़कों के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों की आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है. कई पंचायत को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कों का स्थिति बद से बदतर है. इस स्थिति के चलते लोगों के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंचना भी टेढ़ी खीर हो जाता है. वैसे आवागमन की गंभीर समस्या से जूझना यहां के लोगों की वर्षों से नियति बनी हुई है. बाढ़ ने इस दर्द को और बढ़ा दिया है. कई सड़कें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है.

इन सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल है. बता दें कि प्रखंड में बाढ़ का व्यापक असर रहा था. पानी निकल जाने के बाद भी यहां के लोगों को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है. प्रखंड के लौहागाड़ा, सिंघीमारी, दोगिरजा, पत्थरघटी, नैनभिट्ठा, लक्ष्मीपुर, मंगूरा, तुलसिया सहित विभिन्न पंचायत के लोगों को दिघलबैंक प्रखंड मुख्यालय तक आने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य काफी सुस्त है. कई मुख्य सड़कों की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं हो पाई है. प्रत्येक वर्ष बाढ़ के बाद यहां के लोगों के समक्ष ऐसी समस्या उत्पन्न होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन