फर्जी तरीके से राशि निकासी की जांच का निर्देश

Published at :17 Sep 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी तरीके से राशि निकासी की जांच का निर्देश

किशनगंज : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड के पटेशरी पंचायत में स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जी तरीके से खाता संधारित कर सरकारी राशि की निकासी का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. इस संबंध में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को सभी […]

विज्ञापन

किशनगंज : लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठाकुरगंज प्रखंड के पटेशरी पंचायत में स्थापित ग्राहक सेवा केंद्र में फर्जी तरीके से खाता संधारित कर सरकारी राशि की निकासी का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. इस संबंध में जिलाधिकारी पंकज दीक्षित ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को सभी बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र की जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. साथ ही सभी बीडीओ को भी निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्राधीन पंचायतों में संचालित ग्राहक सेवा केंद्र का भी संम्बन्धित बैंक के माध्यम से जांच कर लें कि उनके यहां फर्जी तौर पर खाता खोलकर योजना का लाभ तो नहीं लिया जा रहा है.

डीएम पंकज दीक्षित ने सभी बीडीओ को यह भी निर्देश दिया है कि बिना शौचालय बनवाये ही तो भुगतान नहीं कर दिया गया है. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि एक ही लाभुक को दोबारा भुगतान तो नहीं कर दिया गया. नाम नहीं छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने कहा कि जेल भेजे गए प्रखंड समन्वयक ही नहीं इस घालमेल में एक संगठित गिरोह काम क रहा है .

उन्होंने कहा कि प्रखंड समन्वयक के साथ साथ ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए थी. 28 नहीं 39 लाभुकों के नाम पर फर्जी तरीके से राशि का उठाव किया गया है. उन्होंने दावा किया कि लाभुकों का भौतिक सत्यापन करवाया जाये तो एक बड़ा घोटाला उजागर होगा जिसके तार कई अधिकारियों से भी जुड़े हो सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन