चार कार्टून देसी शराब के साथ ऑटो जब्त

किशनगंज : जिला मुख्यालय को टाउन थाना पुलिस द्वारा एनएच 31 बहादुरगंज मोड़ से एक ऑटो समेत चार कार्टून देसी शराब जब्त किया़ पुलिस बल द्वारा ऑटो को चेकिंग के लिए रोकने के दौरान ऑटो चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया़ जिसके बाद ऑटो व शराब को टाउन थाना लाया गया़ मिली जानकारी […]
किशनगंज : जिला मुख्यालय को टाउन थाना पुलिस द्वारा एनएच 31 बहादुरगंज मोड़ से एक ऑटो समेत चार कार्टून देसी शराब जब्त किया़ पुलिस बल द्वारा ऑटो को चेकिंग के लिए रोकने के दौरान ऑटो चालक मौका पाकर वहां से फरार हो गया़ जिसके बाद ऑटो व शराब को टाउन थाना लाया गया़ मिली जानकारी के अनुसार चार कार्टून में कुल 96 बोतल देसी शराब थी. जिसकी कुल मात्रा 57.600 लीटर थी़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राय ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्ती की कार्रवाई के बाद टाउन थाना में ऑटो मालिक व चालक के ऊपर कांड संख्या 465/17 उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है़ श्री राय ने बताया कि ऑटो मालिक की जानकारी के लिए पुलिस परिवहन विभाग से संपर्क साध रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




