सिलीगुड़ी-किशनगंज एनएच अवरुद्ध

Published at :14 Aug 2017 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
सिलीगुड़ी-किशनगंज एनएच अवरुद्ध

किशनगंज/ सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर अब भी जारी है. हालांकि शनिवार रात और रविवार दिन को बारिश में कमी आने से डुवार्स और कूचबिहार के हालात में कुछ सुधार हुआ है. दूसरी तरफ तीस्ता कैनाल के उफनाने से उत्तर दिनाजपुर जिले में हालात बिगड़ गये हैं. सबसे ज्यादा […]

विज्ञापन
किशनगंज/ सिलीगुड़ी. उत्तर बंगाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ का कहर अब भी जारी है. हालांकि शनिवार रात और रविवार दिन को बारिश में कमी आने से डुवार्स और कूचबिहार के हालात में कुछ सुधार हुआ है.
दूसरी तरफ तीस्ता कैनाल के उफनाने से उत्तर दिनाजपुर जिले में हालात बिगड़ गये हैं. सबसे ज्यादा चपेट में इस्लामपुर इलाका है. इस्लामपुर थानांतर्गत धानतला इलाके में स्थित तीस्ता कैनाल से होकर बाढ़ का अतिरिक्त पानी बहने से इस्लामपुर का रायगंज व बिहार से संपर्क टूट गया है. आशंका है कि तीस्ता कैनाल पर बना सेतु भी धंस सकता है. स्थानीय लोगों ने सेतु से होकर वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए अनुरोध किया है. पटरियों पर जलभराव के चलते पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के तहत ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ है.
मालदा, अलुआबाड़ी, एनजेपी आदि स्टेशनों पर ट्रेनों को रोककर रखा गया है. उत्तर दिनाजपुर जिला सदर रायगंज में एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गयी है.दूसरी ओर, ग्वालपोखर के पांजीपाड़ा और बिहार के किशनगंज इलाके में एनएच-31 के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने के चलते राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है.
इसके चलते दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आनेवाले ट्रकों और यात्री वाहनों को बिहार के पूर्णिया मोड़ के पहले ही रोक दिया गया है. कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल और शेष उत्तर बंगाल से इसलामपुर का सड़क और रेल संपर्क टूट गया है. इस वजह से आज इस्लामपुर बस टर्मिनस से एक भी बस नहीं छूटी. वहीं, उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बसें इस्लामपुर के बाद रायगंज की ओर नहीं जा रही हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन