कचरे के निस्तारण को सड़क पर उतरीं महिलाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2017 3:31 AM (IST)
विज्ञापन

टंचिंग ग्राउंड के गेट पर कचरा फेंकने से लोग आक्रोशित किशनगंज : नगर परिषद प्रशासन के बने टंचिंग ग्राउंड के गेट पर नप द्वारा कचरा फेंकने के मनमाने रवैये से तंग आकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मोतीबाग चौक-ढेकसरा सड़क को जामकर नप प्रशासन व जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों के […]
विज्ञापन
टंचिंग ग्राउंड के गेट पर कचरा फेंकने से लोग आक्रोशित
किशनगंज : नगर परिषद प्रशासन के बने टंचिंग ग्राउंड के गेट पर नप द्वारा कचरा फेंकने के मनमाने रवैये से तंग आकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार को मोतीबाग चौक-ढेकसरा सड़क को जामकर नप प्रशासन व जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किये जाने से ढेकसरा रोड पर आवागमन करीब 4 घंटे तक बाधित रहा. लोगों ने कचरा से उत्पन्न दुर्गंध को दूर करने एवं सही तरीके से कचरा फेंकने और इसे शीघ्र नष्ट करने की मांग पर अड़े हुए थे.
सूचना मिलते ही नप उपाध्यक्ष जमशेद आलम वहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझने में जुट गये. उसके बाद सदर थाना एसएचओ प्रमोद कुमार राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा कचरा लाकर मोतीबाग में बने टंचिंग ग्राउंड के गेट पर ही कचरा फेंक दिया जाता है. कचरे की दुर्गंध से टंचिंग ग्राउंड से सटे करीब 75 परिवारों को खाना पीने के साथ बच्चों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी है.
इतना ही नहीं कई बार मृत मवेशी को भी यहां फेंके जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. मोतीबाग के लोगों ने कई बार नगर परिषद को इसकी शिकायत भी की.इसके बाद जुलाई में डीएम को भी कचरे का सही प्रबधन व रोकथाम के लिये आवेदन दिया गया था. पुलिस प्रशासन व नगर प्रशासन के घंटों समझने और आश्वाशन के बाद मोतीबाग-ढेकसारा रोड से करीब साढ़े 3 घंटे बाद जाम को हटाया गया .लोगों ने कहा कि कचरा से उत्पन्न दुर्गंध से निजात नही मिली तो हमलोग धरना प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




