फारबिसगंज व जोगबनी में मुख्य पार्षद का चुनाव आज

Published at :09 Jun 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
फारबिसगंज व जोगबनी में मुख्य पार्षद का चुनाव आज

शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी अनुमंडल कार्यालय में होगा फारबिसगंज नप के मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव फारबिसगंज : फारबिसगंज नगर परिषद और जोगबनी नगर पंचायत के मुख्य व उप मुख्य पार्षद को लेकर शुक्रवार को होने वाले चुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी […]

विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी

अनुमंडल कार्यालय में होगा फारबिसगंज नप के मुख्य व उपमुख्य पार्षद का चुनाव
फारबिसगंज : फारबिसगंज नगर परिषद और जोगबनी नगर पंचायत के मुख्य व उप मुख्य पार्षद को लेकर शुक्रवार को होने वाले चुनाव की सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकरी सह एसडीओ अनिल कुमार ने इस संबंध में बताया कि जोगबनी नप के मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव प्रखंड कार्यालय जोगबनी में संपन्न कराया जायेगा. वहीं फारबिसगंज नप के मुख्य व उप मुख्य पार्षद का चुनाव अनुमंडल कार्यालय में एडीएम आमोद शरण व सीओ विष्णुदेव सिंह के नेतृत्व में संपन्न होगा.
जोगबनी में मुख्य पार्षद का चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी फारबिसगंज एसडीओ अनिल कुमार व बीडीओ विजय चंद्रा संभालेंगे. एसडीओ ने कहा कि चुनाव के लिए उक्त दोनों ही कार्यालय के दो सौ मीटर की दूरी तक धारा 144 प्रभावी रहेगा. चुनाव हॉल के आसपास बेवजह मजमा लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगा. चुनाव को लेकर दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है.
किसके सिर होगा नप सरकार का ताज, फैसला आज
शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सभा भवन में होने वाले फारबिसगंज नप के मुख्य पार्षद को लेकर लोगों की उत्सुकता बनी हुई है. इस बार नप सरकार की ताज किसके माथे पर शोभेगा इसे लेकर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहा है, तो मुख्य व उप मुख्य पार्षद के लिए अपना दांव लगा बैठे प्रत्याशियों के पसीने भी छूटने लगे हैं. बताया जाता है कि फारबिसगंज नप के मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या ग्यारह की पार्षद चंदा देवी व वार्ड संख्या पांच की पार्षद सह पूर्व मुख्य पार्षद सुनीता जैन के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं. वहीं उप मुख्य पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 23 के पार्षद मतिउर्रहमान उर्फ मोती खान, इरफान अंसारी, कृष्णदेव भगत सहित अन्य के चुनाव मैदान में उतरने को लेकर चर्चा है. बहरहाल नप वासियों की निगाहें कल के चुनाव नतीजे पर टिकी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन