लाइनपाड़ा में जल जमाव से मोहल्लेवासी परेशान

किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र के लाइनपाड़ा के सड़कों पर गड्ढे की वजह से सड़क नाले में तब्दील हो गयी है़ निर्माण कार्य रूकने की वजह से सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले निर्माण कार्य के अंतर्गत पुराने सड़कों को तोड़ […]
किशनगंज : नगर परिषद क्षेत्र के लाइनपाड़ा के सड़कों पर गड्ढे की वजह से सड़क नाले में तब्दील हो गयी है़ निर्माण कार्य रूकने की वजह से सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब एक माह पहले निर्माण कार्य के अंतर्गत पुराने सड़कों को तोड़ दिया गया था़
पुरानी सड़क को जब तोड़ा जा रहा था तो पूछने पर मजदूरों ने बताया था कि नये सड़क का निर्माण होना है़ इसलिए पुराने सड़कों को तोड़ा जा रहा है़ वर्तमान में रोज बारिश होने की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है़ परंतु इस पर किसी का ध्यान नहीं है़ वहीं नगर निकाय चुनाव के खत्म होने के बाद भी किसी का ध्यान इस सड़क की ओर नहीं आया है़ स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द अगर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




