शराब के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जिले में उत्पाद विभाग का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 10 तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

किशनगंज

. जिले में उत्पाद विभाग का कड़ा एक्शन लगातार जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 10 तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने फरमगोला चेकपोस्ट पर एक विशेष और सघन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान टीम ने 1.500 लीटर शराब जब्त की और इस मामले में 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया. दूसरी ओर गलगलिया चेक पोस्ट चेकपोस्ट पर सख्त चेकिंग के दौरान 11.250 लीटर शराब बरामद की गई, जहा मौके से 6 अन्य व्यक्ति को दबोचा गया. उत्पाद विभाग द्वारा सभी 10 आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. नियम के तहत सबसे पहले सभी गिरफ्तार लोगों को किशनगंज सदर अस्पताल ले जाया गया. जहा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन