बिहार में शादी के लिए अपहरण, सेना में नौकरी लगी तो बेटी से शादी के लिए डंके की चोट पर युवक को उठाया, तनाव

Updated at : 07 Jan 2021 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में शादी के लिए अपहरण, सेना में नौकरी लगी तो बेटी से शादी के लिए डंके की चोट पर युवक को उठाया, तनाव

Bihar Crime News, Indian Army selected youth abducted for force marriage: अपहृत शिवम कुमार को सेना की भर्ती परीक्षा में कलर्क ग्रेड चयन हो चुका है तथा आगामी 14 जनवरी को उसे अपने कार्यस्थल हैदरबाद में योगदान देने के लिए जाना था. उससे पहले ही लखीसराय में ये घटना हुई और युवक को अगवा कर जबरन शादी करा दी गई.

विज्ञापन

Bihar Crime News (लखीसराय): जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगासराय पंचायत के पश्चिमी टोला निवासी मनोज कुमार सिंह के एकलौते 20 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार का गुरुवार की अहले सुबह अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर शादी करवा दी. शादी पड़ोस के पहाड़पुर गांव में मुन्ना सिंह की बेटी से कराई गई है.

मिली जानकारी के अनुसार अपहृत शिवम कुमार को सेना की भर्ती परीक्षा में कलर्क ग्रेड चयन हो चुका है तथा आगामी 14 जनवरी को उसे अपने कार्यस्थल हैदरबाद में योगदान देने के लिए जाना था.

इसी बीच गुरुवार की अहले सुबह शिवम अपने नियमित दौड़ के लिए घर से निकला था. उसी दौरान अज्ञात लोगों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया. जिसकी जानकारी मिलने के बाद शिवम के परिजनों में कोहराम मच गया.

undefined

जिसके बाद परिजन शिवम की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर गंगासराय गांव के पास ही एनएच 80 पर धरना देकर सड़क को जाम कर दिया है.

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस के अलावा एसडीपीओ रंजन कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ गंगासराय पहुंच मामले की पूरी जानकारी ली तथा परिजनों को जल्द से जल्द शिवम को ढूंढ निकालने का भरोसा दिलाया.

वैसे शिवम के परिजनों का शुरू से यह कहना था कि अपहरण पैसों के लिए नहीं हुआ है. ऐसे में पुलिस जांच सभी आशंकाओं पर की गयी. बड़हिया थाना पुलिस के अनुसार युवक की शादी शादी पड़ोस के पहाड़पुर गांव में मुन्ना सिंह की बेटी से कराई गई है.

कुछ लोगों को शिवम की शादी को लेकर पहले से ही आशंका थी. लोगों में यह भी चर्चा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है. वैसे इसकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन