सीतामढ़ी में चिमनी कारोबारी का अगवा बेटा सकुशल बरामद,11 दिन पहले बाप-बेटे हुए थे किडनैप

Updated at : 10 Feb 2024 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
सीतामढ़ी में चिमनी कारोबारी का अगवा बेटा सकुशल बरामद,11 दिन पहले बाप-बेटे हुए थे किडनैप

अपहरणकर्ताओं ने चिमनी व्यवसायी विजय कुमार के बेटे अभिषेक को सोनबरसा से अगवा कर लिया था. दरअसल, सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल सीमा इलाके से अपहरणकर्ताओं ने एक चिमनी मलिक विजय कुमार के बेटे का अपहरण कर लिया था. घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछिया के पास घटी थी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. सीतामढ़ी से 11 दिन पहले अगवा चिमनी कारोबारी के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. अपहरणकर्ताओं ने चिमनी व्यवसायी विजय कुमार के बेटे अभिषेक को सोनबरसा से अगवा कर लिया था. दरअसल, सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल सीमा इलाके से अपहरणकर्ताओं ने एक चिमनी मलिक विजय कुमार के बेटे का अपहरण कर लिया था. घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछिया के पास घटी थी.

पिता-पुत्र दोनों को किया गया गया था अगवा

बताया जाता है कि चिमनी कारोबारी विजय कुमार अपने बेटे अभिषेक के साथ कहीं जा रहे थे, तभी अपहरणकर्ताओं ने पिता-पुत्र दोनों को अगवा कर लिया, हालांकि कुछ देर बाद अपहरणकर्ताओं ने चिमनी मालिक विजय कुमार को छोड़ दिया और अभिषेक को अपने साथ लेकर चले गए थे.

Also Read: बिहार के तिरहुत प्रमंडल में अपहरण की दो वारदात, सीतामढ़ी से युवक तो मुजफ्फरपुर से बच्चा अगवा

बच्चा सकुशल बरामद

अपहरण संबंधी केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस कारोबारी के अगवा बेटे को तलाश कर रही थी. घटनास्थल भारत-नेपाल सीमा होने के कारण आशंका जताई जा रही थी कि अपहरणकर्ता कारोबारी के बेटे को अगवा कर नेपाल लेकर चले गए होंगे. आखिरकार पुलिस ने कारोबारी के अगवा बेटे को सकुशल बरामद कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन