पाकिस्तान पर भड़के खेसारी, बोले- 'हमनी के सेना के आगे कोई भी दुश्मन ना टिक पाई!'

Published by :Prashant Tiwari
Published at :09 May 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के और रात भारत के कई शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि भारतीय सेना ने सभी हमलों को विफल कर दिया. वहीं, अब पड़ोसी के इस कायराना हरकत पर भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से पहले पहलगाम में हमला कराने और फिर जवाबी कार्रवाई करने पर भारत के रिहायसी इलाकों को निशाना बनाने पर पूरे देश में गुस्सा है. वहीं, भारतीय सेना की पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर आम जनों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का भी जोश हाई है. वे सेना के शौर्य को सलाम कर रहे हैं इस कड़ी में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने भी भारतीय सेनाओं के जज्बे को सलाम किया. एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, खेसारी लाल यादव समेत कई कलाकारों ने पोस्ट कर वीर जवानों की सराहना की. 

आइए, अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें: अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने पोस्टर पर लिखा, “आइए, अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें.. एकजुट रहें।” इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – “प्रार्थना, जाप और जय हिंद.”

धन्यवाद भारतीय सेना: मोनालिसा

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और अदाकारा मोनालिसा ने देश के नाम एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा- ‘धन्यवाद भारतीय सेना, हम अपने सभी जवानों के लिए प्रार्थना करते हैं, क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं. भारत अपने हीरो के साथ खड़ा है.’

बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम: आम्रपाली

इनके अलावा, आम्रपाली दुबे ने इंस्टा स्टोरी पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर की, इस तस्वीर में नीचे सोफिया के माता-पिता की भी तस्वीर नजर आ रही है.एक्ट्रेस ने लिखा, “सोफिया कुरैशी के पिता ने कहा- देश पहले है और हमें गर्व है.” उन्होंने लिखा, “हमारे बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम.”

भारतीय शहरों को बचाने के लिए सशस्त्र बलों को धन्यवाद: रानी चटर्जी

भोजपुरी की ‘दबंग’ एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा, “कल (गुरुवार) रात जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब भारतीय शहरों को बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को हमारा धन्यवाद. आप ही कारण हैं कि हम स्वतंत्र रूप से सांस लेते हैं धन्यवाद.. जय हिंद.”

जय हिंद, जय जवान: खेसारी

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”हमनी के सेना के हिम्मत के सामने कोई भी दुश्मन ना टिक पाई! जय हिंद, जय जवान” पहलगाम हमले के खिलाफ भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के और गुरुवार की रात भारत के कई शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की. हालांकि सेना ने सभी हमलों को विफल कर दिया.

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन