गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

गंगा स्नान कर लौट रहे युवक को बाइक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

विज्ञापन

एनएच 31 पर सपहा व बन्नी के बीच हुआ हादसा, घर की नींव रखने से पहले स्नान करने गए थे मृतक

खगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा व बन्नी के बीच एनएच 31 पर बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. एक अनियंत्रित बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना शाम लगभग चार बजे की है. जानकारी के अनुसार, सपहा वार्ड संख्या नौ निवासी नारद यादव के 40 वर्षीय पुत्र जवाहर यादव अपने घर की नींव रखने से पहले गंगा स्नान करने के लिए बन्नी घाट गए थे. उनके भतीजे जयकांत कुमार ने बताया कि गंगा स्नान के बाद घर लौटने पर नींव पूजन का कार्यक्रम तय था. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. रोहरी ढाला व सपहा के बीच एनएच 31 पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें रौंद दिया. जवाहर यादव की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. मृतक अपने पीछे चार पुत्रियां व दो पुत्र छोड़ गए हैं. परिजनों के रोने-बिलखने से सदर अस्पताल में मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गयीं. हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है. इस टक्कर में बाइक सवार युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया है. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है. घायल बाइक सवार की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के ठाठा गांव निवासी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार व सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन