ePaper

वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

Updated at : 16 Oct 2025 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ पर रोहियामा चिकनी टोला के समीप सड़क किनारे टहल रहे एक युवक वाहन ठोकर मार दिया

विज्ञापन

बेलदौर. थाना क्षेत्र के पनसलवा बेलदौर पीडब्ल्यूडी पथ पर रोहियामा चिकनी टोला के समीप सड़क किनारे टहल रहे एक युवक वाहन ठोकर मार दिया. युवक घायल हो गया. घायलावस्था में परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए उसे पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि रोहियामा चिकनी टोला निवासी सुशील सिंह के करीब 39 वर्षीय पुत्र मुसहरू सिंह गुरुवार की सुबह उक्तस्थल पर टहल रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना से पीड़ित परिजनों में मायुसी छाई हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन