गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत

गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत
गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड नं दो स्थित ईदगाह पुल के समीप नाव से सवार होकर नदी पार कर रहे 25 वर्षीय युवक की गंगा की उपधारा में डूब गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नदी पार करने के दौरान और नियंत्रित होकर नाव पर से गिर जाने के कारण युवक की मौत हुई है. युवक की पहचान रामपुर पश्चिम टोला निवासी मोहम्मद रसूल के पुत्र मोहम्मद निसार के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार को चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा ठेरिया से शादी को लेकर मंगनी करने मेहमान आने वाले थे. लेकिन ईश्वर को क्या मंजूर था कि अपने पास बुला लिया. मृतक सात भाई दो बहन है. जिसमें मृतक तीसरे भाई थे. घटना की सूचना मिलते ही सरपंच व मुखिया ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया. वहीं सीओ दीपक कुमार ने कहा कि नियमानुसार सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा. युवक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




