सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत
Updated at : 21 Aug 2024 11:29 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की हुई मौत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बेलदौर
थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर माली गांव के समीप बुधवार को दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर वायरल होने के कुछ घंटे बाद मृतक युवक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला बसुआ गांव निवासी मुकेश साह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई. परिजनों के मुताबिक मृतक मनीष कुमार सहरसा के एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. बाइक से सहरसा जा रहा था. इसी दौरान घटनास्थल के समीप आते ही वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया. अचेतावस्था में उक्त युवक को जब राहगीरों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 112 पुलिस को दी. सूचना पर तत्काल 112 पुलिस उक्तस्थल पहुंचकर पीड़ित युवक को इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी ले जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में ही उसके मौत हो गयी. जब पीएचसी के चिकित्सक ने जांच कर जब उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया तो पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे खगड़िया भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की छानबीन की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




