झारखंड के गोड्डा में नयागांव के युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

झारखंड के गोड्डा में मंगलवार को परबत्ता प्रखंड के नयागांव गोढ़ियासी के युवक प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी
परबत्ता. झारखंड के गोड्डा में मंगलवार को परबत्ता प्रखंड के नयागांव गोढ़ियासी के युवक प्रदीप कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिसके बाद युवक का शव बुधवार को गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. स्थानीय ग्रामीण सह वार्ड सदस्य गौतम कुमार ने बताया कि दयाराम मंडल के पुत्र प्रदीप कुमार सब्जी मसाला का रोजगार करते थे. इसी सिलसिले में वे गोड्डा गए थे. इसी बीच अचानक किसी वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. इधर मृतक की पत्नी संजू देवी, बूढ़ी मां एवं पिता का रो रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










