कोशी एक्सप्रेस में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा सन्हौली का युवक गिरफ्तार

मामला दर्ज कर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया.
खगड़िया. कोशी एक्सप्रेस में महिला से पर्स छीनकर भाग रहे युवक को गिरफ्तार किया गया. बताया जाता है कि मधेपुरा के वार्ड संख्या 21 निवासी संतोष भगत की पत्नी रंजू कुमारी कोशी एक्सप्रेस से जा रही थी. इसी दौरान एक युवक ने लेडीज पर्स छीनकर भागने लगा. साहेबपुर कमाल स्टेशन पर ड्यूटी में कार्यरत प्रधान आरक्षी आसिफ अली खान व आरक्षी विकास कुमार चौधरी ने घटना की जानकारी निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम को दिया. आरक्षी ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया. युवक ने बताया कि वह चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के सन्हौली काली स्थान वार्ड संख्या 6 निवासी राजेंद्र साह के पुत्र आकाश कुमार है. आरपीएफ द्वारा युवक की तलाशी लेने पर बैग से लेडीज पर्स मिला. जिसमें महिला के पर्स में रखे सभी सामान के साथ नकदी बरामद किया. मामला दर्ज कर रेलवे न्यायालय में पेश किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










