सपहा ढाला पर अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया
महेशखूंट. थाना क्षेत्र के सपहा ढाला के समीप एनएच 31 सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से युवक जख्मी हो गया. जख्मी युवक की मौत इलाज के लिए गोगरी अस्पताल ले जाने के दौरान हो गया. घटना बीते शुक्रवार शाम की बताई जा रही है. बताया जाता है कि पटेल नगर भरा ���ार्ड संख्या 10 निवासी चंद्रदेव सिंह के 37 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार सपहा ढाला पर सड़क पार कर रहा था. परिजनों ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के धर्मचक रिश्तेदार के घर मिलकर पटेल नगर लौट रहा था. इसी दौरान घटना घटी. घटना की जानकारी मिलते ही सब इंस्पेक्टर राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जख्मी युवक को गोगरी रेफरल अस्पताल ले जा रहे थे. रास्ते में रणवीर की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. घटना से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










