ePaper

सात को सुम्भा गाजीघाट में होगा ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन: बबलू मंडल

Updated at : 05 Sep 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
सात को सुम्भा गाजीघाट में होगा ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन: बबलू मंडल

अलौली का सम्मेलन खगड़िया की तर्ज़ पर ऐतिहासिक और अनुकरणीय सिद्ध होगा

विज्ञापन

अलौली. आगामी 7 सितंबर को अलौली विधानसभा क्षेत्र का शुम्भा गाजीघाट इतिहास रचने को तैयार है. एनडीए के बूथ-स्तर तक के कार्यकर्ताओं की सहभागिता से यह सम्मेलन एकता, उत्साह और संगठन शक्ति का विराट परिचायक बनने जा रहा है. उक्त बातें अलौली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कही. आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की. मंच संचालन जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने किया. जदयू जिलाध्यक्ष बबलू ने कहा कि हर बूथ से अधिकतम संख्या में कार्यकर्ता भाग लें, ताकि यह सम्मेलन केवल आयोजन न रहकर जनसमर्थन की गूंज में तब्दील हो. अलौली का सम्मेलन खगड़िया की तर्ज़ पर ऐतिहासिक और अनुकरणीय सिद्ध होगा. सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई शीर्ष नेता शिरकत करेंगे. लोजपा (रामविलास) पार्टी के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि हजारों कार्यकर्ता उत्साहित हैं और सम्मेलन में शांति व अनुशासन की मर्यादा बनी रहेगी. इस अवसर पर जदयू विधानसभा प्रभारी नंदलाल राय, जदयू की पूर्व जिलाध्यक्ष साधना देवी सदा, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला उपाध्यक्ष लोहा सिंह, महासचिव राजीव रंजन, तकनीकी प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव कमल कुमार पटेल, युवा जदयू प्रदेश महासचिव नीतीश सिंह पटेल, लोजपा नेताओं में शम्मी पासवान, जितेंद्र पासवान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्वेता शबनम, प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र यादव, अशोक राय, डोमन सदा, रणधीर पासवान, अविनाश पासवान, उदय चौधरी, रामविलास पासवान, नरेश कुमार, पंकज पासवान, चंदन कुमार और अंश किशोर समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन