वट सावित्री पूजा को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह, बाजारों में खरीदारी तेज

बाजार में पूजन सामग्री खरीदती महिला
बाजारों में पूजन सामग्री, खासकर बांस से निर्मित पंखे एवं डलिया, फल, साड़ी, चूड़ी और सिंदूर की खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर पंचायत तक महिलाएं पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं.
परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:
खगड़िया: परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में सुहाग और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं, खासकर नवविवाहिताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं.
बाजारों में पूजन सामग्री, खासकर बांस से निर्मित पंखे एवं डलिया, फल, साड़ी, चूड़ी और सिंदूर की खरीदारी को लेकर काफी चहल-पहल देखी जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगर पंचायत तक महिलाएं पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं.
परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थित वट वृक्षों के आसपास साफ-सफाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है. कई जगहों पर स्थानीय महिलाओं और युवाओं की मदद से वृक्षों के आसपास झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ बनाया जा रहा है ताकि पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
मान्यता है कि वट सावित्री पूजा करने से पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि एवं वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इसी वजह से नवविवाहित महिलाओं में इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर वट वृक्ष की पूजा करेंगी तथा विधि-विधान से कथा श्रवण कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










