नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहरी विकास कार्यों की हुई चर्चा
नगर परिषद बोर्ड की बैठक में शहरी विकास कार्यों की हुई चर्चा
गोगरी. शहरी विकास कार्यों पर चर्चा करने के लिए गोगरी जमालपुर नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड की बैठक शनिवार को हुई, जिसकी अध्यक्षता नगर सभापति रंजीता कुमारी निषाद ने की. बैठक में उपसभापति राजेश कुमार पंडित, कार्यपालक अधिकारी सोनी कुमारी आदि ने भाग लिया. वित्तीय वर्ष के लिए उपलब्ध धनराशि का उपयोग करते हुए विकास परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्णय लिए गए. जिसमें सड़कों, जल निकासी, स्ट्रीट लाइटिंग और स्वच्छता को प्राथमिकता दी गयी. बरसात के दिनों में शहरी क्षेत्र में जलभराव की समस्या एक मुख्य समस्या है. इस समस्या के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके तहत नाले को मुख्य जल निकासी प्रणाली से जोड़े जाने पर चर्चा की गयी. बुनियादी ढांचे में सुधार के संबंध में भी कई निर्णयों लिए गए. कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे. शहर की सड़कों की दिन में दो बार सफाई करने और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने के निर्देश जारी किए गए. . मौके पर नगर परिषद के प्रधान सहायक मनोरंजन कुमार द्विवेदी, स्वच्छता पदाधिकारी सुमन कुमार मंडल, चंद्रशेखर उपाध्याय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










