ePaper

तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू

Updated at : 05 Jun 2025 10:49 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू

तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन

चौथम. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तेलौंछ पंचायत अंतर्गत झिलौरिया में गंगा दशहरा पर गुरुवार से तीन दिवसीय रामधुनी महायज्ञ शुरू हो गया, जिसका उद्घाटन रबिन यादव व मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार शर्मा ने किया. इससे पहले यज्ञ की सफलता को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गयी. आयोजन समिति के मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रामधुनी यज्ञ में नेपाल की महिला मंडली समेत पांच मंडली भाग ले रही है. इस अवसर पर मेला का आयोजन किया जा रहा है. मेले में विभिन्न 21 देवी व देवताओं के प्रतिमा का निर्माण किया गया है. जो आकर्षण का केंद्र है. वहीं बच्चों के लिए झूला आदि लगाया गया है. मौके पर अध्यक्ष नेती यादव, सचिव अशोक शर्मा सहित रविन्द्र यादव, गणेश शर्मा, रामोतार शर्मा, डीसी यादव, अनिल यादव, संजय यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन