भाई-बहन का शव जलकौड़ा पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

. एनएच -31 पर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार के पास अनियंत्रित पिकअप ने पिता को दो बच्चों के साथ रौंद दिया. जिसके कारण भाई बहन की घटनास्थल पर मौत हो गयी

विज्ञापन

पिकअप ने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पिता के साथ बेटा व बेटी को रौंदा खगड़िया. एनएच -31 पर बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा बाजार के पास अनियंत्रित पिकअप ने पिता को दो बच्चों के साथ रौंद दिया. जिसके कारण भाई बहन की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायल पिता का इलाज चल रहा है. घटना बीते बुधवार की शाम बतायी जा रही है. गुरुवार की सुबह शव सदर प्रखंड के गंगौर थाना क्षेत्र छोटी जलकौड़ा एक साथ भाई बहन का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. बताया जाता है कि जलकौड़ा निवासी जनार्दन तांती रिश्तेदार के घर से 6 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार व 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के साथ सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान कुरहा के समीप अनियंत्रित पिकअप ने सड़क पार कर रहे दोनों बच्चों को पिता के साथ रौंद दिया. दिलीप की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि चांदनी की इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने के दौरान मौत हो गयी. वहीं 55 वर्षीय जनार्दन तांती की हालत गंभीर बनी हुई है. गांव में कोहराम मचा हुआ है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन