दो पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन

दो पीसीसी सड़क का मुख्य पार्षद ने किया उदघाटन
मानसी. नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के मटिहानी एवं जालिम बाबू टोला में करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनी दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने बुधवार को फीता काटकर किया. वही मटिहानी के राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में कुएं का निर्माण 2 लाख 46 सौ 19 रूपये की लागत से जीर्णोद्वार का कार्य किया गया है. जानकारी के अनुसार जालिम बाबू टोला में मुन्ना यादव के घर से लेकर उमेश साह के घर तक करीब 5 लाख 3 हजार 61 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. वहीं मटिहानी में महंत यादव के घर से उपेंद्र यादव के घर तक करीब 7 लाख 28 हजार 460 रुपये की लागत से दूसरी पीसीसी सड़क बनाई गई है. उद्घाटन के बाद मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही वे इस पद तक पहुंची हैं और उसी विश्वास के साथ क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कर रही है. उन्होंने बताया कि लोगों की मूलभूत सुविधाओ सड़क, नाला और रोशनी को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है. वही मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाला निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है. मौके पर उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन, वार्ड पार्षद सीता देवी, प्रतिनिधि विभुति कुमार यादव, कुंदन पासवान, संवेदक नवल यादव, रितेश यादव, वीरन यादव, डब्लू यादव, पुलकित यादव, मुन्ना यादव, रामबालक यादव, जवाहर यादव, नगर कर्मी युद्धिष्ठिर कुमार, उपेंद्र यादव, पन्नालाल यादव, मनोज यादव, घोलट यादव, विलास यादव, सालों यादव, पंकज यादव, पिंकी देवी, सुनीता देवी, चम्पा देवी, सर्जन देवी, आरती देवी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










