वायरल वीडियो के बाद अगुवानी घाट पर प्रशासन सख्त, अवैध वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :07 May 2026 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
वायरल वीडियो के बाद अगुवानी घाट पर प्रशासन सख्त, अवैध वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी

वायरल वीडियो के बाद अगुवानी घाट पर प्रशासन सख्त, अवैध वसूली पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड के अगुवानी गंगा घाट पर नाविकों द्वारा कथित अवैध वसूली व यात्रियों के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गयी है. गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने घाट पर पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला व नाव संचालन व्यवस्था का जायजा लिया. जिला प्रशासन के निर्देश पर एमवीआइ आकांक्षा कुमारी, गोगरी एसडीओ संजय कुमार व परबत्ता पुलिस बल अगुवानी घाट पहुंचे. अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने घाट पर यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित किया व नाव से उतरने-चढ़ने की प्रक्रिया को सुरक्षित व शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराया. इस दौरान टिकट जांच भी की गयी. यात्रियों की दिक्कतों को सुना गया व घाट संचालक को आवश्यक चेतावनी दी गयी.

विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद यात्रियों का बढा दबाव

बताया जा रहा है कि बुधवार को घाट पर नाव से मोटरसाइकिल चढ़ाने व उतारने के नाम पर यात्रियों से जबरन 10 से 20 रुपये तक की वसूली की जा रही थी. विरोध करने पर धक्का-मुक्की व बदसलूकी किए जाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. गौरतलब है कि भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद अगुवानी-सुल्तानगंज नाव फेरी सेवा पर यात्रियों का दबाव अचानक काफी बढ़ गया है. बढ़ती भीड़ के बीच नाविकों की मनमानी व अव्यवस्था की शिकायतें लगातार सामने आ रही थी.

मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा संचालन

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नावों का संचालन मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा. क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने पर संबंधित नाविकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही नावों पर आवश्यकता अनुसार लाइफ जैकेट रखने का भी निर्देश दिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि यदि अवैध वसूली या यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत दोबारा मिलती है तो दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन