बूढ़ी गंडक में स्नान करने के दौरान किशोर की मौत

परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दिव्यांशु साथियों के साथ स्कूल के लिए घर से निकला था
खगड़िया. बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र आहो रजौरा गांव निवासी रणवीर कुमार का 10 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार की डूबने से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की सुबह बताई जा रही है. बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान डूब गया. परिजनों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे दिव्यांशु साथियों के साथ स्कूल के लिए घर से निकला था. करीब 01 बजे बड़े भाई हिमांशु ने गांव से सटे नदी घाट पर डूबने की सूचना परिजनों को दी. बच्चे की डूबने की खबर से पूरे गांव में कोहराम मच गया. दर्जनों ग्रामीणों की मदद से नदी से शव को बाहर निकाला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




