किशोरी को सांप ने डसा, पीड़ित परिजनों में मायूसी

थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में एक किशोरी को सांप ने डस लिया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे पीएचसी में भेज दिया
बेलदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव में एक किशोरी को सांप ने डस लिया. परिजनों ने आनन-फानन में उसे पीएचसी में भेज दिया. जहां उसका उपचार किया जा रहा है. किशोरी रोहियामा गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 16 वर्षीय पुत्री अनुष्का कुमारी है. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी घरेलू कार्य करने दौरान सांप ने डस लिया थी. किशोरी के पिता भटिंडा में रहकर जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी कर रहा है. लोजपा रामविलास के नेता गौतम कुमार ने उसके उपचार करवाने में मदद किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










