शिक्षक, सिपाही व जमींदार को मिला आवास योजना का लाभ

Updated at : 26 May 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक, सिपाही व जमींदार को मिला आवास योजना का लाभ

शिक्षक, सिपाही व जमींदार को मिला आवास योजना का लाभ

विज्ञापन

पसराहा. गोगरी प्रखंड के पसराहा पंचायत में आवास योजना में धांधली बरती गयी है. आवास सहायक ने दलाल के माध्यम से शिक्षक और जमींदार को योजना का लाभ दे दिया है. इसकी शिकायत मुखिया सुशीला पंत ने मुख्यमंत्री से लेकर विकास आयुक्त मुंगेर से की है. उन्होंने आवेदन में कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में धांधली की गयी है. पंचायत के आवास सहायक पिंकी कुमारी व उसके पति द्वारा शिक्षक व जमींदार तथा अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दे दिया गया है. मुखिया ने कहा कि पंचायत निवासी शिक्षक मनिंदर कुमार पत्नी बबली देवी, शिक्षक गगन भास्कर भारती पिता देवेंद्र प्रसाद सिंह, सिपाही निगम देवी पति समर सुहाना, शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पिता महादेव सिंह तथा दो पुत्र सरकारी नौकरी में रहने पर सुनीता कुमारी पति भोला सिंह प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया. इसके अलावा प्रेमशिला भारती पति गजेंद्र सिंह तथा पति स्व सिकंदर सिंह को भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है. उक्त दोनों व्यक्ति को दो किस्त का रुपया भी दे दिया गया, लेकिन आज तक घर नहीं बनाया है. शिकायतकर्ता मुखिया ने कहा कि आवास सहायक वस उसके पति आमसभा में दबाव डालकर लाभुकों के सूची पर हस्ताक्षर करा लेते हैं. यदि हस्ताक्षर नहीं करती हूं तो फर्जी हस्ताक्षर कर केस में फंसाने की धमकी देती है. मुखिया ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विकास आयुक्त, विधायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा गोगरी के 20 सूत्री अध्यक्ष व उपाध्यक्ष से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन