स्कूल में गर्म माड़ से छात्रा झुलसी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

इधर, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने कहा कि बीते सोमवार को झुलसी छात्रा का प्राथमिक उपचार करवाया गया
परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरसो पंचायत स्थित मध्य विद्यालय शिवनगर सलारपुर में सोमवार को गर्म माड़ से छात्रा झुलस गयी. शिक्षक ने जख्मी छात्रा को घर भेज दिया. मंगलवार को जख्मी छात्रा के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया. ग्रामीणों ने कहा कि रसोईया की लापरवाही के कारण माड़ फेंकने के दौरान कक्षा तीन की छात्रा अनिशा झुलस गयी, लेकिन स्कूल के शिक्षकों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है. ग्रामीण रसोईया पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. हंगामा की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची. स्थानीय जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, सरपंच सिंधु प्रसाद सिंह आदि लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया. इधर, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने कहा कि बीते सोमवार को झुलसी छात्रा का प्राथमिक उपचार करवाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










