पुत्र ने पिता व भाई को चाकू मारकर किया जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
पुत्र ने पिता व भाई को चाकू मारकर किया जख्मी, रेफर

ई-रिक्शा चलाने को लेकर हुआ था विवाद

विज्ञापन

ई-रिक्शा चलाने को लेकर हुआ था विवाद गोगरी. थाना क्षेत्र के उसरी वार्ड संख्या 19 में बुधवार की देर शाम में पुत्र ने पिता और भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया. हालांकि गोगरी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उसरी निवासी पारो यादव उर्फ परमानंद के पुत्र सार्जन यादव अपने भाई मनखुश का टोटो चलाया करता था. बीते दिन ई-रिक्शा का स्टेपनी चक्का को बेच दिया. जिसका विरोध पिता पारो यादव उर्फ परमानंद यादव और भाई श्रवण कुमार ने किया तो दोनों को चाकू मारकर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई मनोज कुमार आदि दल बल के साथ पहुंच कर सार्जन को गिरफ्तार कर लिया. घायल को गोगरी के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन