सेवानिवृत्त सूबेदार के पुत्र बने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर

कीर्ति सागर ने केन्द्रीय विद्यालय जयपुर से दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण कर बीटेक की डिग्री जयपुर से ही प्राप्त किया
परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत के मुरादपुर गांव निवासी थल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अजय कुमार शर्मा एवं अंजना शर्मा के पुत्र कीर्ति सागर (गौरव) भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित हुए हैं. कीर्ति सागर ने केन्द्रीय विद्यालय जयपुर से दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण कर बीटेक की डिग्री जयपुर से ही प्राप्त किया. इस बावत उन्हें कैंपस सिलेक्शन के तहत एक निजी कंपनी में मौका भी मिला, लेकिन कीर्ति सागर को बचपन से ही सेना में ऑफिसर बनने का जुनून था. और उन्होंने “एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट परीक्षा पास कर फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए चयनित हुए. माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह, अभियंता पंकज कुमार चौहान, शिक्षक प्रभाष कुमार, हास्य कलाकार गुलशन कुमार, डॉ अविनाश कुमार, रजनीश कुमार सहित खगड़िया जिले वासियों ने शुभकामनाएं दी हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










