बेलदौर पैक्स चुनाव: नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के चार एवं कार्यकारिणी सदस्य के सात अभ्यर्थियों ने भरा नामजदगी पर्चा

Updated:
विज्ञापन

निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विवाद को लेकर नपं बेलदौर के पैक्स चुनाव रद्द करवा दिया था.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन में नगर पंचायत बेलदौर पैक्स चुनाव के नामांकन के पहले दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के चार एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सात अभ्यर्थियों ने दोबारा नामजदगी पर्चा दाखिल किया. इनमें अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान पैक्स अध्यक्ष आशीष कुमार उर्फ विदुर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता, नवल कुमार भगत एवं जवाहर शर्मा का नाम शामिल है. वही प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए सात सदस्यों ने नामांकन किया. इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मतदाता सूची विवाद को लेकर नपं बेलदौर के पैक्स चुनाव रद्द करवा दिया था. वहीं प्राधिकार द्वारा पून: अधिसुचना जारी कर नये सिरे से चुनावी प्रक्रिया पूरी करते चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया. इसके तहत 20 एवं 21 मई को नामांकन, 22 एवं 23 मई दाखिल हुए नामांकन पर्चे की संविक्षा, 26 मई को नाम वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन एवं 3 जून को चिह्नित हुए मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक चुनाव संपन्न करवाकर उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाना प्रस्तावित है. इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है एवं नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद के चार एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के सात अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चे दाखिल किए हैं. वही नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही बेलदौर नगर पंचायत में एक बार फिर चुनावी चर्चा जोर पकड़ ली, समर्थकों की गोलबंदी शुरू हो गई है एवं जीत हार को लेकर चौक चौराहे पर चर्चाएं गरमाने लगी है.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन