कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :07 May 2026 11:13 PM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन

विज्ञापन

खगड़िया. महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गोगरी प्रखंड के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में किशोरियों को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा व दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया. सखी वार्ता के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है. जो बालिकाओं के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा उनके उज्ज्वल भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है. साथ ही विवाह की वैधानिक आयु व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. सभी को अपने-अपने पोषक क्षेत्र के लाभुकों को प्रेरित करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पोषण व साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गयी. संकट की स्थिति में उपलब्ध सेवाओं जैसे कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, चिकित्सा सहायता एवं पुलिस सहयोग के लिए जिला में वन स्टाप सेंटर का संचालन महिला सशक्तिकरण भवन में किया जाता है. जिसकी जानकारी सभी को दी गयी. इसके साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ द्वारा उपस्थित सभी को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, परवरिश योजना आदि की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक, लैंगिक विशेषज्ञ, कस्तूरबा विद्यालय के वार्डन, अकाउंटेंट एवं 105 विद्यालय के किशोरी उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन