मानसी के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग सेवा शिविर

Updated:
विज्ञापन

मानसी के सभी पंचायतों में लगेगा सहयोग सेवा शिविर

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र में अब सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है. प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में चरणबद्ध तरीके से सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे. जहां योजनाओं से वंचित पात्र लाभुक सीधे आवेदन कर सकेंगे. इस पहल का उद्देश्य ऐसे लोगों को चिन्हित करना है, जो अब तक किसी कारणवश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाए हैं, जहां शिविर के माध्यम से न सिर्फ आवेदन लिए जाएंगे, बल्कि मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन व दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बन सके. मानसी प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में 19 से प्रथम व तृतीय मंगलवार को हर पंचायत में शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर में आवास योजना, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जायेंगे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन