Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Road Accident: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप

Road Accident: खगड़िया से बड़ी खबर है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपत्ति को अहले सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

विज्ञापन

Road Accident: बड़ी खबर खगड़िया जिले से है जहां के चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर डुमरी पुल और सोनवर्षा घाट के बीच अनियंत्रित ट्रक ने दंपत्ति को रौंद दिया. जिसके कारण दंपत्ति की मौत हो गई. घटना रविवार अहले सुबह तीन बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान सोनवर्षा घाट निवासी रामोतार मुनि (51 वर्ष) एवं उनकी 41 वर्षीय पत्नी सरोजनी देवी के रूप में हुई है. घटना में आधा दर्जन बकरियों की भी मौत हो गई है.

परिजनों के बीच मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने पर  चौथम थाना की पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, दंपत्ति का बासा एनएच 107 के किनारे है. जहां वह अपने मवेशियों और बकरियों के साथ रहते थे. मृतक के परिजनों ने बताया कि, पति-पत्नी बासा पर सोए हुए थे. कहा जा रहा है कि, रविवार की अहले सुबह तीन बजे पति और पत्नी घर से निकलकर टहल रहे थे. इसी बीच बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर दंपत्ति को कुचलते हुए सड़क के किनारे पलट गई. इधर, लोगों का मानना है कि ट्रक ड्राईवर का आंख लग गया होगा. इसी कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया.

ट्रक चालक मौके से फरार

वहीं, घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक और उप चालक भागने में सफल रहा. इधर, सूचना मिलने के बाद चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं, ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही  घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. बताया जाता है कि, मृतक दंपत्ति को चार बेटियां और दो बेटे हैं. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि, ट्रक से कुचलकर दंपत्ति की मौत हुई है. शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार के मोतिहारी में मासूम को किडनैप करके 50 हजार में बेचा, चोर गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तारhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/motihari/child-kidnapping-in-motihari-bihar-news-as-7-arrested-in-child-theft-case

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन