राजद का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन प्रस्तावित, बीडीओ को पत्र देकर कराया अवगत

1 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध किया जाएगा.
बेलदौर. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं का स्मार्ट बिजली मीटर के खिलाफ आगामी 1 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसको लेकर शनिवार को प्रखंड राजद अध्यक्ष अभिराम यादव ने बीडीओ को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराया. जानकारी के मुताबिक प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ आगामी 1 अक्टूबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन के निकट एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. बीडीओ को दिये लिखित आवेदन में बताया कि अब पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर से ग्रामीणों को बिल मिलेगा. इसके कारण गरीब नि सहाय परिवार को काफी परेशानियों से जूझना पड़ेगा. बिहार सरकार जिसे सहयोग कर रही है. वही गरीबों का बिजली काटी जा रही है. जिसको लेकर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा आगामी 1 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










