साइबर अपराध की सूचना पर ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी
Author Rajkishore singh
Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराध की सूचना पर ऑनलाइन सेंटर में छापेमारी
विज्ञापन
एक आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
गोगरी. थाना क्षेत्र के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी के समीप राज ऑनलाइन सेंटर नामक एक दुकान पर साइबर डीएसपी सहित थाना पुलिस ने बुधवार को छापेमारी की. इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई. छापेमारी टीम का नेतृत्व खगड़िया के साइबर डीएसपी कर रहे थे. उनके साथ गोगरी एसआई दिनेश कुमार गोगरी थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल मौजूद थे. करीब पांच गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची टीम ने राज ऑनलाइन सेंटर को चारों ओर से घेर लिया और अंदर गहन तलाशी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान ऑनलाइन सेंटर में लगे कई डिजिटल उपकरणों को जब्त करते हुए जांच किया गया. मौके से राज ऑनलाइन सेंटर के एक स्टाफ बड़ी चक निवासी रॉबिन सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं राज ऑनलाइन सेंटर के मुख्य संचालक के फरार होने की बात सामने आ रही है. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि उक्त ऑनलाइन सेंटर कथित रूप से साइबर अपराध से जुड़ा हुआ था. आरोप है कि यहां संगठित तरीके से एक टीम काम करती थी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के साथ आधार कार्ड बनाने जैसे अवैध कार्य किए जाते थे. हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस छापेमारी के पीछे के सटीक कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है. साइबर डीएसपी खगड़िया ने बताया कि मौके से आठ आधार कार्ड बरामद हुए हैं, छापेमारी के दौरान कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं. उन्होंने कहा कि इन साक्ष्यों की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई किया जाएगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर सिंह
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










